1. किस शासक के शासनकाल में जावर में चॉंदी की खान निकल आई -
Ans : महाराणा लक्ष सिंह
2. मेवाड़ के किस शासक का काल "स्थापत्य कला का स्वर्ण युग" कहलाता है ?
Ans : महाराणा कुम्भा
3. 1934 में महात्मा गांधी ने राजस्थान का दौरा किया था | सर्वप्रथम वे किस स्थान पर आये थे ?
Ans : अजमेर
4. चित्तौड़ आक्रमण के समय अलाउद्दीन खिलजी का कौन-सा दरबारी कवि उसके साथ था ?
Ans : अमीर खुसरो
5. मेवाड़ राज्य का संस्थापक कौन था ?
Ans : रावल बप्पा
6. सिरोही के चौहानों का संस्थापक कौन था ?
Ans : लुम्बा
7. अलाउद्दीन खिलजी के आक्रमण के समय व रणथम्भौर के पतन के समय यहॉं का शासक कौन था ?
Ans : हम्मीर
8. रणथम्भौर के चौहानों का संस्थापक कौन था ?
Ans : गोविन्दराज
9. कान्हड़देव सल्तनत काल के किस शासक के साथ युद्ध में लड़ता हुआ वीरगति को प्राप्त हो गया ?
Ans : अलाउद्दीन खिलजी
10. जालौर के चौहानों में प्रसिद्ध शासक हुआ -
Ans : कान्हड़देव
11. किस युद्ध के बाद चौहानों का पतन हो गया ?
Ans : तराइन का द्वितीय युद्ध
12. ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भारत में किसके शासन काल में आया था ?
Ans : पृथ्वीराज चौहान तृतीय
13. राजकवि सोमदेव किसके दरबार में था ?
Ans : विग्रहराज चतुर्थ
14. चौहानों का सर्वाधिक विस्तार किस शासक के काल में हुआ था ?
Ans : विग्रहराज चतुर्थ
15. सॉंभर के चौहानों का संस्थापक है -
Ans : वासुदेव
16. किस शासक ने पॉंच वैधशालाओं का निर्माण करवाया था ?
Ans : सवाई जयसिंह
17. जयपुर की स्थापना कब की गई थी ?
Ans : 18 नवम्बर, 1727
18. किस मुगल शासक ने राजस्थान से जजिया कर हटा दिया -
Ans : अकबर
19. बिहारी सतसई की रचना किस शासक के शासन काल में हुई ?
Ans : मिर्जा राजा जयसिंह
20. पुरंदर की संधि शिवाजी व औरंगजेब के मध्य मिर्जा राजा जयसिंह के प्रयासों से कब हुई -
Ans : जून, 1665